बुलंदशहर, फरवरी 8 -- जहांगीराबाद के मोहल्ला किला वार्ड नं 24 में सभासद कल्पना शर्मा के तत्वावधान में मेधावी छात्राओं का उत्साह वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का ढोल नगाड़े और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्षता डॉक्टर वीरेंद्र अग्रवाल ने संचालन राजीव खदाना ने किया। विधायक संजय शर्मा ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। विधायक संजय शर्मा ने छात्राओं को उनके उद्देश्यों और शिक्षा के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कई छात्राओं ने विधायक से भी सवाल पूछे। विधायक संजय शर्मा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की दर्जनों छात्राओं को घड़ी देकर उन्हें पुरस्कृत किया। जिससे छात्राओं चेहरे खिले उठे। विद्यायक ने छात्रा श्रुति पांडे, अवनी शर्मा, अनुष्का सेमी पठान, दीप्ति को सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन किशनपाल लोधी, पूर्व चेय...