अमरोहा, मई 30 -- मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को जल्द करवाए जाने की मांग की। उन्होंने तिगरीधाम में पक्के गंगाघाट बनवाने के साथ ही सौंदर्यीकरण करवाने के अलावा विधानसभा क्षेत्र में ट्रामा सेंटर बनवाने की मांग की। बताया कि क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की सबसे ज्यादा जरूरत है। गंभीर मरीजों को मेरठ, दिल्ली आदि दूर स्थानों पर लेकर जाना पड़ रहा है। मंडी धनौरा में रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करवाने व पपसरा खादर से दरबड़ ठेठ तक बचे तटबंध को जल्द ही पूरा करवाने की मांग भी की। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी काम जल्द पूरे करवाए जाने का भरोसा दिलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.