महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में बीडीओ अमित कुमार मिश्र व एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ॠषि त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूह की लखपती दीदियों को सम्मान पत्र व प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में विधायक ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई की तरह आप लोग कार्य करें, जिससे समाज व देश का नाम रोशन हो। कार्यक्रम में विधायक ने समूह की 15 लखपती दीदियों ऊषा, केशा, माया गुप्ता, सोनिया चौधरी, रूक्मिणी, किरन, आरती, शोभा, पूनम, नैनमती, वन्दन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.