हजारीबाग, दिसम्बर 3 -- बरही, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत विधायक मनोज कुमार यादव ने जेएसएलपीएस सहकारिता ग्रुप सत्यम आजीविका सखी मंडल बेहराबाद को ट्रैक्टर प्रदान किया। विधायक मनोज यादव ने महिलाओं के समूह को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते हुए कहा कि ट्रैक्टर योजना का लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय और विधायक मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने विभागीय पदाधिकारियों से योजना की प्रगति और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, करसो मुखिया मुकेश राम, खोड़ाहार मुखिया खिरोध...