हमीरपुर, जनवरी 16 -- राठ, संवाददाता। शुक्रवार से भाजपा ने एसआईआर के तहत तीन दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की है। अभियान के अंतर्गत विधायक मनीषा अनुरागी और कार्यकर्ताओं ने नए एवं छूटे हुए मतदाताओं से संबंधित फार्म भरवाए। विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके फार्म संख्या छह भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा रहा है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह विशेष अभियान शुक्रवार से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों में व्याप्त त्रुटियों को दूर करना तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना है। शुक्रवार को बूथ संख्या 264 पर विधायक मनीषा अनुरागी, बूथ 263 पर जिपंअ जयंती राजपूत, बूथ 256 पर चेयरमैन श्...