छपरा, अप्रैल 20 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के तरैया आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधायक जनक सिंह ने बीस सूत्री सदस्यों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं कई बीस सूत्री सदस्यों ने बाजार में जलजमाव ,अस्पताल व कुव्यवस्था दूर करने की मांग विधायक से की। बैठक में विधायक ने चुनाव जीतने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से चुनाव लड़ने के लिए अपील की। बैठक में रामधार सिंह,ज्वाला प्रसाद, डॉ कैलाश सिंह, मेवालाल सहनी,राजकुमार कुशवाहा,रणधीर सिंह उर्फ पुलिस, डॉ असलम,चंदेश्वर सिंह,रंजीत सिंह,धर्मेंद्र साह ,तूफानी सिंह थे। कालीबाड़ी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह छपरा, एक संवाददाता। क...