धनबाद, जनवरी 20 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा कॉलेज में सोमवार को विधायक शत्रुघ्न महतो ने विद्यार्थियों के लिए फोर एसीआर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर जिला सासंद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, कॉलेज के प्रिंसिपल रंजन कुमार सिन्हा समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त भवन 73 लाख 53 हजार 6 सौ रुपये की लागत से डीएमएफटी फंड से बन रहा है। विधायक ने महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रो. पीएन पांडेय, डॉ राम सूचित सिंह, प्रो. अजय सिंह, प्रो. सुमन यादव, प्रो. केपी राय, प्रो. ब्रह्मानंद पांडेय, भाजपा बाघमारा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बच्चू कुमार राय, दीप नारायण पांडेय, गौतम पांडेय, संजय पांडेय, विपिन ठक्कर, बंटी हरि आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...