पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादाता। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सहित बिहार के सरकारी व गैर सरकारी गाड़ी के ड्राइवर तथा सह ड्राइवर के खस्ताहाल जीवन में सुधार हेतु सदन में शून्यकाल के माध्यम से उनको ससमय सम्मानजनक वेतन, मेडिकल फैसिलिटी, यूनिफॉर्म, परिवारिक सुरक्षा बीमा तथा शिक्षा लाभ देने की मांग की। पूर्णिया तथा प्रदेश में बढ़ई समाज की बड़ी आबादी जो फर्नीचर निर्माण एवं आरा मिल के उत्पादन कार्य से जुड़े हुए हैं उनके आर्थिक उत्थान के लिए आरा मिल लाइसेंस में विशेष सुविधा तथा फर्नीचर कार्य हेतु कम ब्याज दर पर सुलभ ऋण देने की ओर सरकार का ध्यान विधायक ने आकृष्ट कराया। विधायक ने पूर्णिया नगर स्थित बंद महिला कॉलेज हॉस्टल को छात्राओं की सुविधा के लिए शीघ्र शुरू करने का निवेदन तथा अवैध और बगैर निबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.