मऊ, अगस्त 6 -- मऊ। बड़राव और फतेहपुर मंडाव ब्लाक सभागार में मंगलवार को अलग-अलग समय पर श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ब्लाकों में मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने लाभार्थी श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरित किया। विधायक ने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए एक कर्मचारी की तैनाती करें। साथ ही सहायक श्रमायुक्त, प्रभात कुमार सिंह को निर्देशित किया कि पूरे जनपद में चौपाल एवं कार्यक्रम आयोजित किया जाए। सहायक श्रमायुक्त ने...