कौशाम्बी, फरवरी 8 -- सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी गणेश प्रसाद की दो फरवरी की रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात को गांव के ही आकाश पुत्र पुजारी लाल ने अंजाम दिया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार को सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल दिवंगत के घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पत्नी बदामा देवी समेत अन्य परिजनों के आंसू पोंछे और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। एसपी राजेश कुमार से फोन पर बातचीत की और कहा कि पीड़ित परिवार के साथ 50 हजार रुपये की ठगी भी हुई है। वह रकम किसी भी कीमत पर वापस कराई जाए। इस मौके पर डॉ. असलम, विनोद कसेरा, मनोज कुमार, पूजा सरोज, मजीद अली, अजय पटेल, फैसल भाई, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...