बरेली, जनवरी 12 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव रूकुमपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक डीसी वर्मा ने जलनिकासी के लिए पुलिया निर्माण कराने को खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। गांव रूकुमपुर निवासी शौकत खां, मुस्तफा बेग, शमशाद खां,जाहिद खां आदि ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक डीसी वर्मा से मिलकर बताया कि गांव के बाहर जंगल को जाने को मुख्य रास्ते पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण ग्रामीणों का रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। बारिश के दिनों में तो जंगल का गांव से संपर्क टूट जाता है। विधायक ने फतेहगंज पश्चिमी खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर जल्दी जलनिकासी के लिए पुलिया निर्माण का निर्देश दिया है। बीडीओ आशीष पाल ने जल्दी पुलिया निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...