हजारीबाग, मार्च 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने शनिवार को प्रखंड के बरांय में बड़की बांध पर जिला योजना अनाबद्ध निधि से पुलिया निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। पुलिया का निर्माण कार्य लगभग 53 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास स्थल पर विधायक ने कहा कि सड़क और पुल-पुलिया किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली कड़ी है। बड़की बांध पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अब यहां पुलिया बन जाने से आवागमन सुगम होगा तथा कई गांवों से सीधा संपर्क हो जाएगा। विधायक ने काली मंदिर से बांध तक पक्की सड़क बनाने का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। मौके पर जिप सदस्य शेख तैयब, दिलीप महतो, योगेंद्र यादव, अशोक मंडल, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार, संदीप मंडल, घनश्याम रजक, सोनू साव, उमेश रजक, कारू सिंह, हिरामन ठाकुर, मनोज मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.