फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कराए विकास कार्यों की जानकारी वार्ता में दी। विधायक ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के अन्तर्गत 20 करोड़ 27 लाख 11 हजार के विकास कार्य कराए हैं। लद्यु सेतु विभाग के अन्तर्गत एक करोड़ 4 लाख 14 हजार के कार्य कराए। लोकनिर्माण विभाग के नवीनीकरण कार्य में 31 करोड़ 51 लाख 37 हजार रुपये के कार्य कराए। विशेष मरम्मत के कार्य 42 करोड़ 59 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए। चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के कार्य में 96 करोड़ 53 लाख 63 हजार खर्च किए। टूंडला विधानसभा में वर्ष 2021 से 2026 के लिए जो विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं उनके लिये 11784.88 लाख की कार्ययोजना बनाई है। विधायक ने बताया कि वर्ष 2025-26 में स्वीकृत मार्गों में 3023.940 लाख रुपया का कार्य होना है। वर्ष 2023-24 के स्वीकृत म...