भागलपुर, फरवरी 13 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ने बिहार विधान सभा में बजट सत्र में निर्माणाधीन विद्युत ताप परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजना में 100 पहाड़िया जनजाति का आवासीय घर चला गया है।साथ ही उनका कब्रिस्तान भी जा रहा है।जिससे वे घर से बेघर हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि उन्हें चिह्नित कर अन्य स्थानों पर ससम्मान पुनर्स्थापित करते हुए उनके लिए कब्रिस्तान की भूमि भी उपलब्ध कराई जाय। सरकार ने उन्हें पूर्ण आश्वस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...