रांची, अक्टूबर 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने शनिवार को गेतलसूद डैम के इंटेक साइड में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जानेवाली महत्वकांक्षी योजना का शिलान्यास किया। इस योजना के तहत सामुदायिक केंद्र, वॉच टॉवर, क्योस्क, चिल्ड्रेन पार्क और सौंदर्यीकरण आदि शामिल हैं। सात करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। यहां से गेतलसूद डैम का व्यू समुद्र की तरह होता है। विधायक ने कहा कि झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का ख्याल यहां की आम जनता देखेगी। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि सावन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.