मिर्जापुर, फरवरी 17 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित नई कोतवाली के पास स्थित परेड ग्राउंड के बांउड्रीवाल के निर्माण कार्य का रविवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बाउंड्रीवाल का निर्माण पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत एक करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि चुनार को आधुनिक विधान सभा बनाने का सपना संजोकर वर्ष 2017 में चुनाव लड़ा था। क्षेत्र की जनता ने नगर को चारागाह समझने वाले लोगों को दर किनार कर यह साबित कर दिया कि विकास करने वाला व्यक्ति ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर पाएगा। उन्होंने कहा कि आज चुनार विधान क्षेत्र के विकास की चर्चा अन्य जनपदों में हो रही है। जिससे यहां के लोग बधाई के पात्र हैं। जिनके स...