उन्नाव, फरवरी 6 -- न्योतनी, संवाददाता। हसनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत न्योतनी गोशाला का उद्घाटन विधायक ब्रजेश कुमार रावत ने किया। इस दौरान उन्होने कहा कि इस गोशाला के निर्माण से जहां मवेशियों को आश्रय मिलेगा, वहीं किसानों को भी अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से कुछ राहत मिलेगी। नगर पंचायत में एक करोड़ 58 लाख 89 हजार रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसमें तीन सैकड़ा से अधिक मवेशी रह सकेंगी। इसमें गायों क ो बांधने के अलावा, चारा भंडारण का कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कक्ष व शौंचालय बनाए गए हैं। बायोगैस प्लांट, चरही, जलाशय, डिस्पेंसरी की व्यवस्था यहां है। गोशाला बनने से फरहदपुर, चंदौली, गौसपुर, रामपुर, बुलाकी दास, शेखपुर बुजुर्ग, बाराखेडा, नेवाज खेड़ा सहित दर्जनों गांवों में आवारा गोवंश से निजात मिलेगी। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.