धनबाद, मई 30 -- बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरुवार को पलानी में मैट्रिक परीक्षा के थर्ड स्टेट टॉपर व सेकेंड जिला टॉपर विकास परमाणिक को सम्मानित किया। साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बलियापुर की शुरू से ही एक अलग पहचान रही है। युवाओं को आगे बढ़ाने को ले हर पंचायत में पुस्तकालय खोले जाएंगे। मौके पर प्रमुख पिंकी देवी, रुद्रप्रताप महतो, मुखिया शांति देवी, जगन्नाथ महतो, सुभाष सिंह चौधरी, धीरेन्द्र परमाणिक, पंसस रोहित कुमार महतो, चंदन भूमिहार, अनिल महतो, किरण कुमारी, पायल कुमारी आदि थे। विधायक महतो ने प्लस टू हाइस्कूल में भौतिकी, रासायन व जीव विज्ञान के अलग-अलग लैब का शिलान्यास किया। मौके पर अनवर अली खान, जेइ मो तजमूल हसन, मो फिरोज अंसारी, रोहित कुमार महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.