हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के तेतरिया भंडारो में 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया जाएगा। रविवार को विधायक मनोज यादव ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। सकलदेव यादव और विनोद पासवान ने ग्रामीणों के साथ विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप यादव ने किया। स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण भवन निर्माण विभाग करेगी। भवन निर्माण की प्राक्कलित राशि 55 लाख रुपये है। विधायक मनोज यादव ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से तेतरिया भंडारो और आसपास के गांवों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की पहुंच आसान होगी। गांवों में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ करने की दिशा में उनका सतत प्रयास है। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया रीना देवी, सकलदेव यादव, विनोद पासवान, पंचायत समिति सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.