बदायूं, जून 23 -- बिल्सी। गांव समदा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज सहसवान के 75 विद्यार्थियों को विधायक हरीश शाक्य ने टैबलेट का वितरण किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। टेबलेट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त एवं डिजिटल शिक्षा को सरल, सुलभ बनाना है। इस मौके पर सुरेश कुमार आजाद, सुनील शाक्य, सतीश सिंह, उदय प्रताप, पानसिंह राजपूत, डालचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.