कोडरमा, दिसम्बर 26 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय कंबल वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव, प्रमुख मंजू देवी, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, जिप सदस्य महादेव राम, जिप सदस्य नीतू कुमारी, उप प्रमुख, मुखिया श्यामदेव यादव आदि उपस्थित थे। मौके विभिन्न पंचायतों के 20-20 गरीब व असहायों लोगों के बीच कंबल का वितरण विधायक द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्षण यादव समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया व प्रखंडकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.