हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- भीमताल। विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्वराली और सूर्यागांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश आर्या के आवास में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। सूर्यागांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बाघ दिखाई देने से लोगों में डर के माहौल के बारे में अवगत कराया। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाने के साथ ट्रैप कैमरे लगाते हुए गश्त कराने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्राम प्रधान पंकज कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय जंतवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। लोगों तक सरकार की विकास नीतियों को पहुंचाते हुए संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बूथ कार्यकारिणी का गठन करते हुए बूथ अध्यक्ष हेम चंद्र आर्या, बूथ मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.