रांची, मई 30 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड जिले के अति पिछड़े एवं दुरूह प्रखण्डों में से एक है। इस सिलसिले में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने प्रखण्ड में स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने की पहल की है। शुक्रवार को विधायक सुदीप गुड़िया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर पत्र के माध्यम से प्रखंड के सीएचसी में एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएचसी में बेहतर इलाज को लेकर सीएचसी में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग की है। बताते चलें कि सीएचसी में फिलहाल एकमात्र एम्बुलेंस उपलब्ध है जो काफी पुराना एवं जर्जर अवस्था में है। इसके कारण समय से मरीजों को इलाज हेतु सीएचसी में पहुंचाने एवं जरूरत पड़ने पर सदर अस्पताल भेजने में परेशनी होती है। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.