दुमका, नवम्बर 20 -- जामा, प्रतिनिधि। विधायक डॉ लुईस मरांडी के आवास फसिया डंगाल में विधायक की अध्यक्षता में जामा प्रखंड के सभी 23 पंचायत के नवनियुक्त सभी पंचायत के महिला मोर्चा के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में डॉ लुईस मरांडी ने जामा प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से परिचय प्राप्त कर नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया। बैठक में महिला मोर्चा के सांगठनिक ढांचा पर चर्चा की। विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही सुनियोजित जन कल्याणकारी योजना जैसे मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, सर्वजन पेंशन योजना, पशुधन योजना, विधवा पेंशन योजना एवं अनेकों जन कल्याणकारी योजना पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति महिला ...