गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा विधायक और झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में चिनियां प्रखंड के भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद को गोली मार जानलेवा हमला करने की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। वहीं घटना में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने रमकंडा प्रखंड के कई सड़कों के निर्माण की मांग सरकार से की है। विधायक ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेता और बरवाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद की हत्या की नियत से हमला किया गया था। गोली लगने के कारण योगेंद्र जख्मी हो गए। गोली योगेंद्र के गले में फंस गई थी। उन्हें गंभीरावस्था में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। विधायक ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.