रामगढ़, मई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी की ओर से भुरकुंडा हुरूमगढ़ा बेदिया टोला निवासी लंग्स कैंसर से पीड़ित किशुन बेदिया 58 वर्ष को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है। किशुन बेदिया की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। किशुन वर्तमान में रांची स्थित एक कैंसर अस्पताल में इलाज करा रहे थे, डॉक्टरों ने उन्हें और बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर किया है। आर्थिक तंगी के कारण वे मुंबई जाकर इलाज करा पाने में असमर्थ हैं। इसकी जानकारी जैसे ही विधायक रोशनलाल चौधरी को मिली, उन्होंने तुरंत मरीज की मदद के लिए आगे आते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही विधायक ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इलाज के लिए हर संभव सहायता करेंगे। विधायक की ओर से उपलब्ध सहायता राशि पूर्व जिप उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.