हजारीबाग, फरवरी 1 -- बरही, प्रतिनिधि। संत रैदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर विधायक मनोज कुमार यादव ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आंबेडकर नगर बाराटांड़ में संत शिरोमणि रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यअतिथि विधायक मनोज कुमार यादव समेत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और संत शिरोमणि रैदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे की मजबूत नींव रखी। उन्होंने जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर मानवता को सर्वोपरि बताया। विधायक ने कहा कि वर्त...