हजारीबाग, जुलाई 14 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने रविवार को विष्णुगढ़ के सरकारी लकड़ी डीपो के बगल में श्रीगणेश फेडमिल उद्योग का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीगणेश फेडमील में मुर्गी चारा का उत्पादन किया जाएगा। कारखाना के प्रोपराइटर मुन्ना सिंह को विधायक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुर्गी चारा का उत्पादन आसपास के इलाकों में नहीं होता था। इससे मुर्गीपालकों को महंगे दर पर दूर से मुर्गी चारा मंगाना पड़ता था। महंगे चारा से मुर्गीपालन में अधिक व्यय और कम मुनाफा होता था। अब स्थानीय में मुर्गीचारे का उत्पादन होने से मुर्गीपालन की लागत में कमी आएगी और मुर्गीपालकों का मुनाफा बढ़ेगा। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, टाटीझरिया अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा, जिला सचिव महादेव देहाती, रूपेन्द्र महतो, दीपू अकेला, गौतम वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.