धनबाद, फरवरी 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। मालकेरा दक्षिण, कंचनपुर एवं कुमारजोरी पंचायत में बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शिलान्यास शनिवार को विधायक शत्रुध्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला परिषद सदस्य आरती देवी एवं आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया। ये उपकेंद्र 15 वें वित्त आयोग योजना के तहत 55.50 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। मौके पर मुखिया विनोद रजक, अंजना देवी, टिंकु देवी, यशोदा देवी, जितेश रजवार, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, अशोक रवानी, रीता देवी, सोनु श्रीवास्तव, टिलू माजी, टिंकु तिवारी, शेख रियाजुद्दीन, मानिक बाउरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...