लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने फीता काटकर सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। विधायक ने डायट में संचालित सेवारत प्रशिक्षण व सेवापूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उद्देश्य और उपयोगिता पर डायट प्राचार्य से चर्चा की। विधायक ने कहा कि डायट परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट न केवल एक आकर्षक संरचना है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षिक पहचान, नवाचार व प्रेरक वातावरण का प्रतीक है। प्रशिक्षु शिक्षकों में संस्थान के प्रति आत्मीयता और गर्व की भावना को सुदृढ़ करेगा। ऐसे नवाचार शैक्षिक वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हैं। डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों व भविष्...