दुमका, फरवरी 15 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने शनिवार को प्रखंड के धोपहाड़ एकलव्य आवासीय विद्यालय तक एप्रोच पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय के साथ अब सड़क की समस्या खत्म हो जाएगी। इस क्षेत्र का तेजी से विकास बढ़ेगा। कहा विद्यालय में शिक्षक के लिए आसपास गांव के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने के लिए संबंधित विभाग से पहल करेंगे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या चिकित्सा शिक्षा की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द ही उक्त समस्याओं को दूर करने की मांग रखी। जिस पर विधायक ने सभी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा, प्रभुनाथ हांसदा, मुखिया विमल मरांडी, झामुमो कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.