बदायूं, फरवरी 17 -- बिसौली। क्षेत्र के गांव सुजानपुर स्थित संविलियन विद्यालय में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। लोकार्पण समारोह के उपरांत विधायक आशुतोष मौर्या ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर हैं। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। विशेष रूप से मोबाइल की बीमारी विषय पर आधारित नृत्य नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा, वहीं रिंकी और शिवानी के राधा-कृष्ण नृत्य ने सबका ध्यान खींचा। इस अवसर...