हजारीबाग, दिसम्बर 7 -- चौपारण, प्रतिनिधि। बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने ग्राम इगुनिया में दिनेश सिंह के घर से उमेश ठाकुर के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क का अन्य शेष हिस्सा को भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। कहा आपकी जनहित समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने इगुनिया के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में इगुनिया का साथ हमेशा उन्हें मिला है। मंच संचालन मंडल महामंत्री अरविंद सिंह ने किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.