जहानाबाद, मार्च 22 -- महासंघ गोप गुट ने अरवल विधायक को किया सम्मानित अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा की ओर से अरवल विधायक महानंद सिंह द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं सदन में जोरदार तरीके से उठने के लिए महासंघ भवन कार्यालय में सम्मानित किया गया। डीआरडीए अंतर्गत कार्यरत कार्यपालक सहायकों का नियम विरुद्ध वेतन रोके जाने के मामले को विधान सभा में उठाने का काम किया। परिणाम यह रहा कि विभागीय स्तर पर कार्यपालक सहायकों का वेतन यथाशीघ्र भुगतान किया गया। महासंघ गोप गुट के नेता अनिल कुमार राय ने कहा कि विधायक द्वारा आम जन सहित कर्मचारियों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाता है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने भी सड़क से सदन तक आवाज उठाने के लिए विधायक का आभार प्रकट करते हुए महासंघ भवन में अंग वस्त्र ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.