नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। विधायक सरिता आर्या ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक ने पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. सुधांशु, डॉ. प्रशांत ओली, डॉ. शिवानी, डॉ. कोमल गुरुरानी, डॉ. यति उप्रेती, डॉ. गरिमा कांडपाल, डॉ. श्यादा अली, पर्यावरण मित्र जीतू आदि को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, हरीश राणा, मोहित साह, विक्की राठौर, रोहित भाटिया, विका...