नैनीताल, दिसम्बर 17 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीसी बैठक हुई। जिसमें भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत समस्याओं को रखा। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने और जनता से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.