पाकुड़, फरवरी 4 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ का जियारत करने जा रहे जायरीनों की बस को महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बुधवार को 1:30 बजे प्रखंड के ढेकीडूबा गांव के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अजमेर शरीफ जा रहे इस बस में पाकुड़िया सहित विभिन्न स्थानों से करीब 65 जायरीन अजमेर शरीफ जा रहे है। अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीन पाकुड़िया से निकलकर पाथरचपड़ी, रानीगंज, बिहार शरीफ स्थित राजगीर, कछौछा शरीफ, बरेली शरीफ, निजामुद्दीन, लाल किला सहित अन्य स्थानों का जियारत करते हुए अजमेर शरीफ जाएंगे। विधायक स्टीफन मरांडी ने सभी जायरीनों को बधाई दी। जहां लोग माथा टेककर परिवार, समाज सहित राज्य की उन्नति और अमन चैन की दुआ मांगेंगे। श्रद्धालुओं के रवानगी के दौरान सम्प्रदायिक सद्भाव का नजारा कायम रहा।

हिंदी हिन्...