लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि विधायकों का वेतन केवल 25 हजार रुपये है और वह इसके जरिए क्षेत्र की जनता के प्रति अपने दायित्व निर्वहन में काफी समस्याएं आती हैं। विधायकों के वेतन को महंगाई सूचकांक के आधार पर बढ़ाना चाहिए। विधायक निधि में दो करोड़ की वृद्धि होनी चाहिए। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में उस विधायक की संस्तुति पर 200-200 हैंडपंप लगने चाहिए। सदन में मंगलवार को बजट पर बोलते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केवल बड़ा बजट दिखावे के लिए है। मौजूदा बजट का पैसा ही नहीं खर्च हो पाया। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश का ढिंढोरा पीट रही है, सच्चाई यह है कि निवेश के एमओयू भ्रष्टाचार में डूब गए। 3500 करोड़ का एमओयू करने वाला भाग गया। सरकार सदन में बजट पर श्वेत पत्र लाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.