पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर निगम के वार्ड संख्या 12 व वार्ड संख्या चार में विधायक निधि से तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने किया। शहर के सुभाष नगर में दार्जिलिंग मुख्य सड़क से दिलीप सिंह के घर तक, संजय सिन्हा के घर से पप्पू जायसवाल के घर तक तथा कोसी बिहार कॉलोनी में राजीव झा के घर से भाया बाबा भोला स्थान सड़क तक की पक्की सड़क का निर्माण कार्य लगभग 42 लाख की राशि से विधायक निधि द्वारा होगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भोला कुशवाहा, मनोज सिंह, इलाका सिंह, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, गोपाल सिन्हा, सोनू सिंह, विनोद सिन्हा, राजीव राय, सुजित सिन्हा सहित बूथ अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों के साथ श्रीफल तोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने महाअष्टमी पर क्षेत...