मऊ, मार्च 12 -- मऊ। एमपी/एमएलए मामलों केमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में मंगलवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों ही मामलों में अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि मुकर्रर किया। विधायक निधि मामले में मृत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और विद्यालय प्रबंधक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसमें पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के कारण उनके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया गया है। जबकि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मुख्तार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसमें भी मृत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के कारण उनके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.