अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड शुरू करने के लिए देहरादून में तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ट्रेड संचालन से अल्मोड़ा के युवाओं को काफी राहत मिलेगी। विधायक तिवारी ने ने राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने की स्वीकृति के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। कहा कि विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के तहत ब्लॉक भैंसियाछाना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। संस्थान ने अध्ययनरत छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में यहां पॉलिटेक्निक में दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित ह...