सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- सुलतानपुर। वन विभाग की भूमि पर कब्जा और क्षति पहुंचाने के मामले में इसौली विधायक मो. ताहिर खान पर लम्बित मुकदमे में मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने बहस की। विधायक के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बहस के लिए मौका लिया। जिस कारण एमपी -एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई 17 जुलाई को नियत की है। वन दरोगा मुकेश कुमार ने तीन फरवरी सन 2000 को आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने और ट्रैक्टर से सड़क निर्माण कर क्षति विभाग को क्षति पहुंचाने के आरोप में मो. ताहिर खान पर मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.