लखनऊ, जनवरी 5 -- कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने अपने आशियाना स्थित आवास पर कंबल वितरण अभियान चलाया। इस दौरान सभी छह मंडलों के 150 से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को 10 हजार कंबल प्रदान किए गए। अब यह लोग अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। इस वर्ष अब तक विधायक द्वारा 25 हजार से अधिक कंबल वितरित किए जा चुके हैं। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से हर वर्ष कंबल वितरण का वृहद अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तारा शक्ति केंद्र संचालिकाओं और समाज के जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा गया है। इस अवसर पर विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारी - कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया, जनसमस्याओं को सुना और उनके समाधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.