चमोली, दिसम्बर 15 -- नारायणबगड़ विकास खंड परिसर में सोमवार को हेल्प डेस्क काउंटर का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने उद्घाटन किया। थराली विधायक ने बताया की हेल्प डेस्क काउंटर से दूर से आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। इस हेल्प डेस्क में लोगों की विकास खंड संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला ने बताया की नारायणबगड़ विकास खंड में यह प्रदेश का पहला हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कनेरी,भूपेन्द्र नेगी,सुशीला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...