गुमला, जुलाई 3 -- सिसई। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के गुमला आगमन के क्रम में कार्यकर्ता सिसई में उनका भव्य स्वागत-अभिवादन करेगें। पार्टी कार्यकर्ता व समर्थन अपने नेता-विधायक की अगुवाई की तैयारी में जुट गये है। इसकी जानकारी देते प्रखंड संगठन सचिव नंदकिशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि अपराहृन करीब डेढ़ बजे डाड़हा गांव के समीप बाइक रैली के बीच उनका स्वागत किया जायेगा। और सिसई में विधायक झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रधान कार्यालय पहुंच आंदोलनकारियों से संवाद करेगें। इसी दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर व बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विधायक थाना रोड स्थित शहीद लोहरा उरांव की प्रतिमा पर पुष्पार्चण करेगें। इसके उपरांत विधायक जयराम महतो गुमला के लिए प्रस्थान करेगें।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.