छपरा, फरवरी 20 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा विधायक छोटी कुमारी ने सदन में प्रभुनाथ नगर जल -जमाव समस्या पर शुक्रवार को सवाल खड़ा किया। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ नगर की समस्या वर्षों से है। सरकार से मानसून से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया। सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए विधायक ने कहा कि छपरा का यह प्रमुख इलाका है जो बरसात के दिनों में जल जमाव से प्रभावित रहता है। प्रभुनाथ नगर के अलावा उमा नगर, शक्ति नगर, दहियावां टोला और टाड़ी भी हमेशा जलजमाव से घिरा रहता है। जलजमाव के कारण बुजुर्ग, महिला और बच्चों को घरों में कैद रहना पड़ता है। दैनिक जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है । स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। विभाग से मांग की कि ...