हरिद्वार, मार्च 9 -- रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ग्राम रावली महदूद में करीब 80 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पूजन के बाद शुरू कराया। सिडकुल फोरलेन से रविदास मंदिर तक क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा। रविवार को सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के बाद विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह रावली महदूद ग्राम को सिडकुल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सिडकुल के निकट होने के कारण इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मार्ग का पुनर्निर्माण काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है। कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा शासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.