रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहले दिन बालक वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट, वालीबॉल, पिट्टू खेल की प्रतियोगताएं हुई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के विस्तार के लिए उत्तराखंड में बच्चों के एक बेहतर वातावरण बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। खेल महाकुंभ के अन्तर्गत बच्चों की प्रतिभा निखारने की दिशा विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन कर खिलाड़ियों आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ सिंह ने पहला, हेमंत कुमार ने दूसरा और कृष्णा कांडपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।...