पिथौरागढ़, मई 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी अभिराम दास त्यागी महाराज के क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग अस्कोट के विश्राम गृह में उनका स्वागत किया। आदि कैलाश यात्रा से वापस आ रहे संत अभिराम दास ने वहां उपस्थित लोगों को अपने उपदेशों में भक्ति के मार्ग में चलने,धर्म का पालन करने,समाज सेवा से सामूहिक जन कल्याण के मार्ग पर चलने की प्ररेणा दी। चुफाल ने कहा कि ऐसे महान संत का इस ऐतिहासिक पावन भूमि मे आना सौभाग्य की बात है। इनके मार्गदर्शन से हमें अपने कर्तव्य मार्ग का पालन करने में आने वाली परेशानियो से लड़ने के लिए हिम्मत व साहस मिलता है। इस दौरान उनके स्वागत में तरुण पाल,मनोज लुण्ठी,करन बिष्ट,ललित पाल,संजीव जोशी,नारायण कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.