पिथौरागढ़, मार्च 12 -- डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। बुधवार को सुबह से कार्यकर्ताओं को होली मिलन के लिए पहुंचना शुरु हो गया। देर शाम तक विधायक चुफाल के आवास में बैठकी होली की महफिल जमी। महिलाओं ने बैठकी व पुरुषों ने खडी होली का गायन किया। विधायक चुफाल ने गुलाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी,दर्जाराज्यमंत्री गणेश भंडारी,भाजपा वरिष्ठ नेत्री गीता पंत,भाजपा उपाध्यक्ष मीना बिष्ट,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपिका चुफाल,एडवोकेट बबीता पुनेठा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा,गेहराज पाण्डेय,बॉबी चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...